फर्जी छापा मारने के मामले में पुलिसकर्मी को किया जाएगा निलंबित: फडणवीस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 01:13 PM
फर्जी छापा मारने के मामले में पुलिसकर्मी को किया जाएगा निलंबित: फडणवीस

ऑडियो सुनें

मुंबई: महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहस्पतिवार को कहा कि बीड में शराब बनाने की एक अवैध इकाई पर फर्जी छापा मारने के आरोप में वहां के एक पुलिस निरीक्षक को निलंबित किया जाएगा। फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता एवं बीड से विधायक नमिता मूंदड़ा द्वारा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए विधानसभा में यह मामला उठाए जाने के बाद सदन में यह कहा।

निरीक्षक वासुदेव मोरे बीड जिले के अंबेजोगाई थाने में तैनात हैं। फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य के गृह विभाग को मोरे के खिलाफ रिपोर्ट मिली है। उन्हें जल्द ही निलंबित किया जाएगा।’’ मूंदड़ा ने कहा कि मोरे ने आठ जुलाई, 2022 को अंबेजोगाई तहसील के वरपगांव में शराब बनाने की एक अवैध इकाई पर छापा मारा था।

उन्होंने कहा कि राज्य के आबकारी विभाग ने भी अगले दिन उसी स्थल पर छापेमारी की थी और तीन लाख रुपये से अधिक की शराब और अन्य सामग्री जब्त की थी। उन्होंने पूछा, ‘‘इससे मोरे की कार्रवाई पर संदेह पैदा होता है। पुलिस की छापेमारी के अगले दिन उसी जगह पर अवैध शराब कैसे मिली?’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav