‘आदिपुरुष’ का अंतिम ट्रेलर जारी होने से पहले प्रभास ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में किए दर्शन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Jun 2023 08:37 PM
‘आदिपुरुष’ का अंतिम ट्रेलर जारी होने से पहले प्रभास ने श्री वेंकटेश्वर मंदिर में किए दर्शन
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. अभिनेता प्रभास ने तिरुपति जिले के तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना की.
‘आदिपुरुष’ फिल्म का ट्रेलर जारी होने से पहले प्रभास ने मंदिर में दर्शन किए हैं. यह फिल्म रामायण से प्रेरित है. ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म में प्रभास भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं.

फिल्म की निर्माता ‘टी सीरीज.’ ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर बताया, ह्ल एक पवित्र क्षण: प्रभास ने ‘आदिपुरुष’ का अंतिम ट्रेलर जारी होने से पहले तिरुमाला मंदिर में आशीर्वाद लिया.ह्व ट्वीट के मुताबिक, यह फिल्म 16 जून को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज. की जाएगी. यह फिल्म कई भाषाओं में आएगी. “आदिपुरुष” में कृति सनोन, सनी सिंह, देवदत्त नागे और सैफ अली खान भी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu