राष्ट्रपति ने तुमकुरू सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 25 Aug 2022 12:54 PM
राष्ट्रपति ने तुमकुरू सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के तुमकुरू में बृहस्पतिवार को हुए एक सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक प्रकट किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट में कहा, ‘‘ कर्नाटक के तुमकुरू में सड़क हादसे में बच्चों एवं महिलाओं समेत लोगों की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं । ’’

गौरतलब है कि तुमकुरू में कलमबेल्ला के पास बृहस्पतिवार को सुबह एक टेम्पो और लॉरी आपस में टकरा गए। इस हादसे में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में मारे गए लोग रायचूर जिले के विभिन्न भागों से आए दिहाड़ी मजदूर थे और बेंगलुरु जा रहे थे।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav