राष्ट्रपति मुर्मू ने कोलकाता में गोदाम की छत गिरने से हुई मौतों पर शोक जताया

नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहने से हुई लोगों की मौत पर बृहस्पतिवार को दुख जताया और उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को कोलकाता के तारातला इलाके में तीन मंजिला निर्माणाधीन गोदाम ढहने से पांच मजदूरों की मौत हो गई और कम से कम 25 लोग घायल हो गए।

हादसे के 18 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कई लोगों के मलबे के नीचे फंसे होने की आशंका बनी हुई है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”कोलकाता में एक गोदाम की छत गिरने से लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दु?खद है। शोक-संतप्त परिवारजनों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button