राष्ट्रपति मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को लोगों को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर शुभकामनाएं दीं और उनसे यीशु मसीह के दिखाये गये मार्ग पर चलने और एक ऐसे समाज का निर्माण करने का आग्रह किया जो दया और पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देता हो.
मुर्मू ने यहां एक संदेश में कहा, ”खुशी और उत्साह का त्योहार क्रिसमस प्यार और करुणा का संदेश देता है. यह हमें मानव कल्याण के लिए प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद दिलाता है. यह पवित्र अवसर हमें समाज में शांति, सद्भाव, समानता और सेवा के मूल्यों को और मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है.”

उन्होंने कहा, ”आइए, हम यीशु मसीह के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें और दयालुता तथा पारस्परिक सद्भाव को बढ़ावा देने वाले समाज के निर्माण की दिशा में काम करें.” राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों विशेषकर ”ईसाई समुदाय के भाई-बहनों” को अपनी शुभकामनाएं दीं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button