दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट, भाई-बहन घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 27 Jun 2024 06:44 PM
दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम में विस्फोट, भाई-बहन घायल

ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से 39 वर्षीय एक व्यक्ति और उसकी छोटी बहन घायल हो गए. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र में गुफा और ताड़ेलवाया गांवों के मध्य प्रेशर बम की चपेट में आने से जुरु राम कतलामी और उसकी बहन सुनीता कतलामी (25) घायल हो गए.

उन्होंने बताया कि जुरू और सुनीता की एक रिश्तेदार की मृत्यु बुधवार को सालेपारा में हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार में शामिल होने दोनों भाई-बहन गए थे. जब वे देर रात अपने गांव गुफापारा लौट रहे थे तब उनका पैर नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम में चला गया जिससे उसमें विस्फोट हो गया और दोनों घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि जुरू के दाहिने पैर में तथा उसकी बहन के चेहरे में चोट लगी है.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस को घटना की जानकारी मिली तब दोनों ग्रामीणों को बारसूर अस्पताल ले जाया गया. बाद में दोनों को बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली अक्सर जंगल में बारूदी सुरंग और प्रेशर बम लगा देते हैं, जिससे ग्रामीण और मवेशियों को भी नुकसान पहुंचता है. इससे पहले 19 जून को बीजापुर जिले में प्रेशर बम की चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई थी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मोदी कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में वृद्धि, 2.79 लाख करोड़ रुपये की तीन योजनाओं को मंजूरी, जानिए मंत्री क्या बोले
  2. 2 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  3. 3 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  4. 4 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
By Yogesh Kumar Sahu