प्रधानमंत्री मोदी का श्री रामलला के दर्शन पूजन के बाद रोड शो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 May 2024 08:33 PM
प्रधानमंत्री मोदी का श्री रामलला के दर्शन पूजन के बाद रोड शो

ऑडियो सुनें

अयोध्या. प्रधानमंत्री नरेन्­द्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद सुग्रीव किला से रोड शो की शुरुआत की. प्रधानमंत्री मोदी उत्तर प्रदेश में इटावा और धौरहरा की चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम को अयोध्या हवाई अड्डे पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से भगवान श्रीराम के मंदिर पहुंचे. मोदी ने अयोध्या से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व सांसद लल्लू सिंह के समर्थन में फूलों और बैनर से सजे एक खुले वाहन (रथ) पर सवार होकर रोड शो शुरू किया और वाहन पर उनके साथ प्रदेश के मुख्­यमंत्री योगी आदित्­यनाथ और लल्­लू सिंह मौजूद थे. मोदी राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य द्वार के पास सुग्रीव किला से रथ पर सवार हुए.

प्रधानमंत्री के अभिनंदन व स्वागत के लिए राम पथ के दोनों तरफ जनता काफी पहले से उनका इंतजार कर रही थी. इस दौरान उनकी सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किये गये हैं. भाजपा के एक नेता ने बताया कि सुग्रीव किला से लता मंगेशकर चौक तक करीब दो किलोमीटर की दूरी के बीच मोदी के रोड शो के लिए 75 ब्लॉक बनाये गये हैं जहां हर वर्ग के लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मौजूद हैं.

इसके पहले मोदी ने राम मंदिर में भगवान श्री रामलला का दर्शन पूजन किया और पूरी तरह लेटकर आशीर्वाद मांगा. मोदी मंदिर में करीब 15 मिनट रहे और इस दौरान मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने पूजन और आरती भी की. रोड शो के लिए मोदी का रथ जैसे ही आगे बढ़ा नारों से वातावरण गूंज उठा. ‘जय श्री राम’, ‘हर हर मोदी-घर घर मोदी’, ‘फिर से मोदी सरकार-अबकी चार सौ पार’ जैसे नारों के बीच उमड़ी भीड़ ने मोदी पर फूलों की बारिश कर दी.

उनके स्वागत में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये थे. बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी. साधु संत भी सड़क के किनारे खड़े होकर मोदी के स्वागत में उत्साहित दिखे. मोदी के स्वागत में बच्चे, बड़े और महिलाएं भी मौजूद रहीं. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की गयी.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu