अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता में शोभायात्रा…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 02:27 PM
अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता में शोभायात्रा…
ऑडियो सुनें

कोलकाता: अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष्य में सोमवार को कोलकाता में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जिसमें देवी दुर्गा की उपासना करते भगवान राम की झांकियां दिखाई गईं। शोभायात्रा गणेश टॉकीज के पास बैकुंठ मंदिर से शुरू हुई और यह चितरंजन एवेन्यू में राम मंदिर पर संपन्न हुई।

भगवान राम और देवी दुर्गा की झांकियों और तख्तियों के साथ शोभायात्रा का नेतृत्व पश्चिम बंगाल विधानसभा के विपक्ष के नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक शुभेंदु अधिकारी और राहुल सिन्हा सहित अन्य नेताओं ने किया।

‘छऊ’ नर्तकों, कलाकारों और महिलाओं ने शोभायात्रा में रंग भर दिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में राम लला की मूर्ति के ‘‘प्राण प्रतिष्ठा’’ समारोह में भाग लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav