ममी का सार्वजनिक प्रदर्शन स्वास्थ्य के लिए हो सकता है हानिकारक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 31 Mar 2023 09:20 PM
ऑडियो सुनें

मेक्सिको सिटी. मेक्सिको सरकार के विशेषज्ञों ने कहा है कि वे 1800 के दशक की ममी को जगह-जगह ले जाकर सार्वजनिक रूप से प्रर्दिशत किए जाने का आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका से ंिचतित हैं. ममी ऐसा शव होता है, जिसे अनजाने में या जानबूझकर संरक्षित रखा जाता है. मेक्सिको के गुआनाजुआटो में प्राकृतिक रूप से ममी बनने वाले कई शव हैं, जिनमें से कई पर अब भी बाल, कठोर त्वचा और मूल कपड़े हैं.

लेकिन देश के राष्ट्रीय मानव विज्ञान एवं इतिहास संस्थान ने एक बयान में बताया कि इनमें से एक ममी में फफूंद लगती प्रतीत हो रही है, जिससे लोगों के संक्रमित होने की आशंका है. संघीय संस्थान ने मेक्सिको सिटी के एक पर्यटन मेले में कांच की पेटी में छह ममी को प्रर्दिशत करने के राज्य सरकार के फैसले से दूरी बना रखी है. यह स्पष्ट नहीं है कि इन पेटियों में से हवा आ-जा सकती है या नहीं. संस्थान ने कहा कि ममी को प्रर्दिशत करने को लेकर उससे परामर्श नहीं लिया गया था. संस्थान ने कहा, ‘‘यह और भी ंिचताजनक है कि जैव खतरों से लोगों के बचाव के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय किए बिना उन्हें प्रर्दिशत किया जा रहा है.’’ एपी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu