दिल्ली हवाई अड्डे पर पुणे के निवासी को बांग्लादेश की राष्ट्रीयता के दस्तावेजों के साथ पकड़ा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Nov 2023 09:43 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के र्किमयों ने भारतीय पासपोर्ट धारक एक व्यक्ति को पकड़ लिया क्योंकि उसके पास बांग्लादेश की नागरिकता के दस्तावेज मिले थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

भारतीय कानून के अनुसार, देश का कोई भी नागरिक दूसरे देश की नागरिकता नहीं ले सकता. वहीं, इन दस्तावेजों से व्यक्ति की पहचान और इरादों के बारे में गंभीर संदेह पैदा हो गया. सीआईएसएफ ने कहा कि व्यक्ति की पहचान आदित्य अनुप शर्मा के रूप में हुई है और वह महाराष्ट्र के पुणे का निवासी है. शर्मा मंगलवार को चेन्नई से इंडिगो एयरलाइंस की उड़ान में आईजीआई हवाई अड्डे पर पहुंचा.

सीआईएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि सुरक्षार्किमयों को व्यक्ति की गतिविधियां संदेहगत लगी और दुबई के लिए एयर इंडिया के विमान में चढ़ने से पहले उसे पकड़ लिया. प्रवक्ता ने कहा,”सुरक्षार्किमयों को शर्मा के मोबाइल फोन में श्री अलक बरुआ दिप्ता (आईडी कार्ड संख्या-6463157187/बांग्लादेशी) के नाम से बांग्लादेश राष्ट्रीय नागरिकता दस्तावेज की एक डिजिटल प्रति मिली. कड़ी पूछताछ के बावजूद वह बांग्लादेशी दस्तावेज के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहा.”

अधिकारी ने कहा कि चिंताजनक स्थिति तब पैदा हुई जब व्यक्ति के भारतीय पासपोर्ट और बांग्लादेश के राष्ट्रीय नागरिकता दस्तावेज पर तस्वीरें तथा जन्मतिथि समान मिली. इससे व्यक्ति की पहचान और इरादों के बारे में गंभीर संदेह पैदा हुआ. प्रवक्ता ने कहा कि सीआईएसएफ ने इसके बाद यात्री को आगे की जांच के लिए आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu