पंजाब : 13 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुद्वारा प्रमुख गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Jul 2023 08:18 PM
पंजाब : 13 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गुरुद्वारा प्रमुख गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में नाबालिग लड़की का यौन शोषण करने के आरोप में पिता गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

होशियारपुर. होशियारपुर में एक गांव में स्थित गुरुद्वारे के प्रमुख को 13 साल की लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. गढ़शंकर पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) बलकार सिंह ने बताया कि घटना 20 जुलाई की है, जब बच्ची यहां चब्बेवाल इलाके में अपने गांव स्थित गुरुद्वारा में गई थी.

डीएसपी ने बताया कि गुरुद्वारा प्रमुख सकतर सिंह (65) ने बच्ची को अपने कमरे में बुलाया, जहां सिंह ने उसके साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की. पुलिस ने बताया कि बच्ची ने अपने परिजन को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने कहा कि सकतर सिंह को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu