राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 01 May 2022 11:11 AM
राहुल गांधी ने गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस के अवसर पर दोनों राज्यों के लोगों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश की प्रगति में गुजरात और महाराष्ट्र के योगदान की तारीफ की. राहुल ने श्रम दिवस के अवसर पर मजदूरों के योगदान की भी सराहना की और कहा कि किसी भी देश का विकास मजदूरों के बिना असंभव है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मेरे सारे मजदूर भाइयों और बहनों को अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस की शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने जीवन को राष्ट्र निर्माण के लिए सर्मिपत कर दिया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां चाहे जितनी कठिन हों, कांग्रेस पार्टी और मैं आपके साथ हैं.’’ राहुल ने गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को स्थापना दिवस की भी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के लोगों को गुजरात दिवस की बधाई. गुजरात को उद्यमियों और हर परिस्थिति का सामना करने वाले लोगों के लिए जाना जाता है. गुजरात का हमारे देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान है.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news