राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत रवाना…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 03 Apr 2023 12:26 PM
राहुल गांधी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत रवाना…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: राहुल गांधी सूरत के लिए रवाना हुए। वे आज मानहानि के मामले में दोषी ठहराए जाने के मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश के खिलाफ अपील करने के लिए सूरत जा रहे हैं। सूरत की अदालत में सोमवार को अपील दायर करने से पहले सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचीं। पार्टी अपनी ताकत दिखाने की योजना बना रही है।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की दोषसिद्धि के खिलाफ अपील दाखिल करने के दौरान उनके साथ सूरत जा रहे हैं। राहुल गांधी सोमवार को गुजरात के सूरत की एक अदालत में मौजूद रहेंगे। वहां वो आपराधिक मानहानि मामले में दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ अपील दायर करेंगे। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता भी वहां पहुंचेंगे।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कानूनी टीम ने अपील के लिए पूरी तैयारी कर ली है। राहुल गांधी को 23 मार्च को मानहानि के मामले में दोषी ठहराया गया था और दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उन्हें लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav