राहुल गांधी ने कॉफी टेबल बुक “वायदे से ज्यादा” का विमोचन किया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 02 Sep 2023 04:05 PM
राहुल गांधी ने कॉफी टेबल बुक “वायदे से ज्यादा” का विमोचन किया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राजीव युवा मितान सम्मेलन में पहुंचे सांसद राहुल गांधी ने रायपुर में कॉफी टेबल बुक “वायदे से ज्यादा” का विमोचन किया। साथ ही राहुल गांधी ने सीधी भर्ती से नियुक्त 2000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि पहली बार युवाओं का ऐसा मेला छत्तीसगढ़ में दिखाई दे रहा है। राजीव युवा मितान क्लब को हर साल एक लाख रुपए दिया जा रहा है ताकि हमारे युवा साथी अपने गाँव की संस्कृति, खेलकूद और शासन की जानकारी भी वंचित वर्गों तक पहुँच पाए। ये दिन रात मेहनत करते हैं इन सब तक ये शासन की योजनाओं की जानकारी देते हैं। हमारा देश युवाओं का देश है। जब युवा शक्ति एकजुट होती है तो नई ऊर्जा आती है। आप सभी को ऊर्जा देने एवं दिशानिर्देश देने राहुल गांधी जी आये हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav