श्रीनगर पहुंचे राहुल, पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से करेंगे मुलाकात

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 25 Apr 2025 12:42 PM
श्रीनगर पहुंचे राहुल, पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से करेंगे मुलाकात
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए शुक्रवार को कश्मीर पहुंचे। कांग्रेस के एक नेता ने यह जानकारी दी। पार्टी के नेता ने कहा कि 22 अप्रैल को हुए हमले में घायल लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेने के लिए राहुल यहां बादामीबाग छावनी में सेना के बेस अस्पताल का दौरा कर सकते हैं।

इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। हमले में कई लोग घायल हुए थे। कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गांधी जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ व्यक्तिगत मुलाकात कर सकते हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि गांधी हमले और उसके बाद की स्थिति के मद्देनजर कश्मीरियों समेत देश के लोगों के “घावों पर मरहम लगाने” का संदेश लेकर आए हैं। गांधी हमले के बाद बृहस्पतिवार को बुलाई गई कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए अमेरिका की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ कर स्वदेश लौट आए थे। उन्होंने इस भयानक आतंकवादी हमले के बारे में सभी दलों को जानकारी देने के लिए सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में भी भाग लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital