राहुल ने महंगाई एवं बेरोजगारी को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 30 Mar 2022 01:56 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने महंगाई एवं बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना, सरकारी कंपनियों को ‘बेचना’ और किसानों को ‘लाचार करना’ उनका रोजमर्रा का काम हो गया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री की डेली टू डू लिस्ट (रोज करने वाले कामों की सूची): पेट्रोल-डीजÞल-गैस का रेट कितना बढ़ाऊं, लोगों की ‘खर्चे पे चर्चा’ कैसे रुकवाऊं, युवाओं को रोजÞगार के खोखले सपने कैसे दिखाऊं, आज किस सरकारी कंपनी को बेचूं, किसानों को और लाचार कैसे करूं।’’ गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100.21 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 101.01 रुपये प्रति लीटर और डीजÞल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 करवा चौथ शर्मसार : पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया, चाकू के एक दर्जन वार से पति की हालत गंभीर, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
  2. 2 सुबह की टॉप खबरें: 22 भारतीयों की मौत, तूफान अर्नब में 7 की मौत, 4 राज्यों की 28 सीटों पर एनडीए का दबदबा, कांग्रेस को एक सीट, बस्तर में नक्सलियों का समर्पण, और भी ताजा खबरें जानिए
  3. 3 आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2026: गुरुवार और करवा चौथ का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
  4. 4 ब्रेकिंग : तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या की, अपने फ्लैट में मृत पाए गए

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news