रायपुर: बेटे की बारात निकलने से पहले पिता की हत्या, गम में बदल गई जश्न का माहौल…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 19 Apr 2025 01:57 PM
रायपुर: बेटे की बारात निकलने से पहले पिता की हत्या, गम में बदल गई जश्न का माहौल…
ऑडियो सुनें

रायपुर: बेटे की शादी के एक दिन पहले पिता की हत्या कर दी गई। मृतक के गले में धारदार हथियार से कटने के निशान मिले है वहीं रीढ़ की हड्डी और शरीर के कई भाग में चोट है। पुलिस ने पुराने रंजिश में हत्या की आशंका जताई है। मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। सीएसपी छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि कुम्हारी पुलिस जांच में जुटी है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के अनुसार रामपुर चोरहा गांव में शुक्रवार रात घर के बाहर गली में भागवत मारकंडे (55 साल) का शव मिला। भागवत के बेटे का शनिवार को बारात निकलने वाली थी। घर में शादी की सजावट थी जश्न का माहौल था लेकिन इस घटना के बाद खुशियां गम में बदल गई। परिजनों का कहना है कि भागवत के गले में किसी चाकू जैसे तेज धार हथियार से मारा गया है, ज्यादा खून बहने से उनकी मौत हुई है।

पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि भागवत दास मारकंडे के घर में शादी का उत्सव था। 19 अप्रैल को उसके बेटे की बारात थी। इसके चलते देर रात तक उनके घर में चहल पहल थी। परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने घरों में सोने चले गए। इसके बाद यह घटना घटी। सबसे पहले उसके शव को उसके नाती ने देखा। उसके बाद उसके शोर मचाने पर परिवार के लोग जागे और फिर उसे अस्पताल ले गए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital