रायपुर: मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी..

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 22 Jul 2024 12:25 PM
रायपुर: मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी..
ऑडियो सुनें

रायपुर: आज सावन के पहले दिन छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य और दक्षिणी में मानसून की अच्छी स्थिति बनी हुई है। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में लोग अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम विभाग ने आज 19 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है।

दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़, राजनांदगांव, सुकमा, बीजापुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी की है। तो वहीं रायपुर, बिलासपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, मुंगेली, मोहला मानपुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले रविवार को दक्षिण से लेकर मध्य छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश देखने को मिली है। सर्वाधिक वर्षा बीजापुर में 21 सेमी तक जबकि अन्य हिस्सों में इससे कम बारिश हुई। राजधानी रायपुर में भी सुबह हल्की बारिश के बाद शाम के समय अच्छी वर्षा हुई। वहीं प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस मुंगेली में जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस नारायणपुर में दर्ज किया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav