मुंबई और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल कोलकाता में होगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 05 Feb 2025 01:32 PM
मुंबई और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल कोलकाता में होगा
ऑडियो सुनें

मुंबई: गत चैंपियन मुंबई और हरियाणा के बीच रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल मैच रोहतक के लाहली के बजाय कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। सभी क्वार्टर फाइनल मैच आठ से 12 फरवरी के बीच पांच दिन तक खेले जाएंगे।

मुंबई और हरियाणा के बीच मैच के स्थल में बदलाव का कोई कारण नहीं बताया गया है लेकिन पता चला है कि उत्तर भारत में सुबह के समय धुंध के कारण खेल प्रभावित हो सकता है और इसलिए यह फैसला किया गया।
मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के अध्यक्ष अंिजक्य नाइक ने बुधवार को पीटीआई को बताया, ‘‘ हमें बीसीसीआई से सूचना मिली है कि हरियाणा के खिलाफ हमारा क्वार्टर फाइनल ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा।’’ अन्य तीन क्वार्टर फाइनल राजकोट (सौराष्ट्र बनाम गुजरात), नागपुर (विदर्भ बनाम तमिलनाडु) और पुणे (जम्मू कश्मीर बनाम केरल) में खेले जाएंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital