शौच के लिये खेत में गयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 03:16 PM
शौच के लिये खेत में गयी नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बदायूं: बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में शौच के लिये खेत में गयी एक नाबालिग लड़की से दुष्­कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि कुंवरगांव थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की मंगलवार आधी रात को शौच के लिए घर के पास स्थित गन्ने के खेत में गई थी।

प्राथमिकी के मुताबिक, गांव के ही रहने वाले रजनेश नामक व्­यक्ति ने उसे देख लिया और खेत में उससे दुष्कर्म किया। किशोरी की चीख सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनेश ने भागने का प्रयास किया, मगर उसे पकड़ लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्­होंने बताया कि पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav