राठौड़, सत्तार मंत्रिमंडल में शामिल, BJP ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है : शिवसेना ने तंज कसा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Aug 2022 06:49 PM
राठौड़, सत्तार मंत्रिमंडल में शामिल, BJP ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है : शिवसेना ने तंज कसा

ऑडियो सुनें

मुंबई. महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में मंगलवार को शिवसेना के बागी विधायक संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को शामिल किए जाने के बाद मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर ने तंज कसा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ‘वॉशिंग मशीन’ की तरह है और एक बार जब नेता उनके पाले में चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं. पूर्ववर्ती उद्धव ठाकरे नीत महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में शामिल रहे राठौड़ को एक महिला की मौत के मामले को लेकर आरोप लगने के बाद इस्तीफा देना पड़ा था.

हाल में सत्तार की तीन बेटियों और एक बेटे का नाम 7,880 अर्भ्यिथयों की उस सूची में दिखायी दिया था, जिन्हें शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2019-20 में कथित धांधली के संबंध में प्रतिबंधित तथा अयोग्य घोषित कर दिया गया है. राठौड़ तथा सत्तार दोनों को ही शिंदे के मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार में शामिल किया गया है.

इन दोनों नेताओं के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की पेडनेकर ने कहा, ‘‘यह (भाजपा) वॉशिंग मशीन की तरह है. एक बार जब वे वहां चले जाते हैं तो वे बेदाग हो जाते हैं.’’ शिंदे ने कहा कि जब महाविकास आघाड़ी सरकार सत्ता में थी तब ही राठौड़ को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी थी इसलिए उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu