लाल किला विस्फोट मामला : आमिर राशिद अली की एनआईए हिरासत सात दिन और ब­ढ़ी

नयी दिल्ली. दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला विस्फोट में मदद करने के आरोपी आमिर राशिद अली की राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) हिरासत मंगलवार को सात दिन और ब­ढ़ा दी. अली को 27 नवंबर को उसकी 10 दिन की रिमांड की अवधि समाप्त होने से पहले, 26 नवंबर को सात दिन की एनआईए हिरासत में भेजा गया था.

लाल किला विस्फोट के सिलसिले में 16 नवंबर को गिरफ्तार किए गए जम्मू-कश्मीर निवासी अली को मंगलवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष पेश किया गया. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह मामला जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए ”सफेदपोश” आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है. दिल्ली में 10 नवंबर को लाल किले के पास हुए विस्फोट में 15 लोग मारे गए थे. कथित आत्मघाती हमलावर उमर उन नबी द्वारा चलाई जा रही हुंडई आई-20 कार में हुए विस्फोट में 24 से अधिक लोग घायल हुए थे. यह कार आमिर राशिद अली के नाम पर पंजीकृत पाई गई थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button