परिणाम बताएगा किसका चेहरा पिटा हुआ: रमन सिंह

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Fri, 25 Mar 2022 12:21 AM
ऑडियो सुनें

राजनांदगांव. गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके पहले सिंधू भवन में कार्यक्रम हुआ और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया गया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह सहित प्रदेश भाजपा के आला नेता मौजूद रहे.  सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव का परिणाम ही बताएगा कि किस प्रत्याशी का
चेहरा पिटा हुआ है. इसके लिए थोड़ा   इंतजार करना होगा.

डॉ. रमन सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि खैरागढ़ में उत्साह का वातावरण बना हुआ है, भाजपा को लेकर आम जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है. निश्चित ही परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे. 15 साल की सरकार में भाजपा ने काफी विकास काम किए हैं, खैरागढ़ क्षेत्र में कई ऐसे माइल स्टोन स्थापित किए हैं, जो विकास कामों को दर्शाते हैं. इस क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है, यहां गांव को एक दूसरे से जोड़ दिया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news