सेवानिवृत्त फौजी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Aug 2022 12:02 PM
सेवानिवृत्त फौजी ने की पत्नी की गोली मारकर हत्या…

ऑडियो सुनें

इटावा: इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में कथित रूप से आपसी विवाद के बाद एक सेवानिवृत्त फौजी ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) कपिल देव ंिसह ने बृहस्पतिवार को बताया कि फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के न्यू तुलसी अड्डा मोहल्ले में सेवानिवृत्त फौजी सतीश कुमार यादव ने बुधवार रात पत्नी सपना (35) को लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि यह घटना आरोपी और उसकी पत्नी के बीच कथित रूप से झगड़ा होने के बाद हुई। वारदात के बाद सतीश भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav