रूसी हमलों से यूक्रेन में घना अंधेरा छाया, जेंलेंस्की ने ट्रंप से मदद की गुहार लगायी

कीव. रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर सैकड़ों ड्रोन और दर्जनों मिसाइलों से हमला किया है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से और अधिक अमेरिकी वायु रक्षा प्रणाली एवं लंबी दूरी की मिसाइलों की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं.

यूक्रेन की राष्ट्रीय ऊर्जा संचालक कंपनी, यूक्रेनेर्गो ने बताया कि ड्रोन एवं मिसाइल हमलों के बाद आठ यूक्रेनी क्षेत्रों में बिजली काटनी पड़ी. देश की सबसे बड़ी निजी ऊर्जा कंपनी, डीटीईके ने राजधानी कीव में बिजली गुल होने की सूचना दी और कहा कि हमलों के कारण उसे मध्य पोल्टावा क्षेत्र में प्राकृतिक गैस निष्कर्षण रोकना पड़ा.

जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने रात भर में यूक्रेन पर 300 से ज़्यादा ड्रोन और 37 मिसाइलें दागीं. उन्होंने रूस पर क्लस्टर हथियारों का इस्तेमाल करने और ग्रिड की मरम्मत में लगे आपातकालीन कर्मचारियों एवं इंजीनियरों को निशाना बनाने के लिए एक ही लक्ष्य पर बार-बार हमले करने का आरोप लगाया. जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर कहा, ”इस मौसम में, रूसी हर दिन हमारे ऊर्जा ढांचे पर हमला कर रहे हैं.” जेलेंस्की के शुक्रवार को ओवल ऑफिस में ट्रंप के साथ बैठक से पहले बृहस्पतिवार को अमेरिका पहुंचने की उम्मीद है.

कीव के अधिकारियों का कहना है कि यूक्रेन अमेरिका से क्रूज. मिसाइलें, वायु रक्षा प्रणालियां और संयुक्त ड्रोन उत्पादन समझौते चाहता है. जेलेंस्की मास्को पर कड़े अंतरराष्ट्रीय आर्थिक प्रतिबंध भी चाहते हैं. यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप अमेरिका के नेतृत्व वाले शांति प्रयासों में गतिरोध को तोड़ने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर दबाव ब­ढ़ाने की ओर अग्रसर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button