स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आज सीएम हाउस का घेराव करेंगे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 23 Sep 2023 11:04 AM
स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर आज सीएम हाउस का घेराव करेंगे…
ऑडियो सुनें

रायपुर: प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही सरकारी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू हो जाता है। जहां संविदा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर आज से आंदोलन करने वाले हैं। वहीं अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर है।

अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे स्कूल सफाई कर्मचारी आज सीएम हाउस का घेराव करेंगे। प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अनुसार यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती तो वे 27-28 सितंबर को पूरे जिलों में एकत्रित होकर आगे आंदोलन को तेज करेंगे।

प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढ़ अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ के अनुसार 2 अक्टूबर को वादा खिलाफी के विरोध में संकल्प लेंगे और आंदोलन तेज करेंगे। छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में 12 वर्षों से 43301 स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत स्कूलों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक केवल 2 घंटे काम लिया जाता है।

दोपहर 12 के बाद खाली रहते हैं। हमें और कोई दूसरा काम नहीं मिलने के कारण एक दिन की मजदूरी दर से वंचित रह जाते हैं, काम के एवज में 2100 से 2400 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जाता है। जो की इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं। कर्ज के सहारे जीवन व्यतीत करने को मजबूर रहते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav