
नयी दिल्ली.अंतरराष्ट्रीय निकाय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों ने डिजिटल सार्वजनिक ढांचे को विकसित करने के लिए भारत के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को यह जानकारी दी. एससीओ में पाकिस्तान और चीन भी सदस्य हैं.



