दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गयी : पुलिस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 07:03 PM
दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ाई गयी : पुलिस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री पद से शेख हसीना के इस्तीफे और पड़ोसी देश में अंतरिम सरकार के आसन्न गठन के मद्देनजर यहां बांग्लादेश उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है. एक अधिकारी ने बताया कि अगर हसीना राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में उतरती हैं, तो उसको ध्यान में रखते हुए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब अंतरिम सरकार कार्यभार संभालेगी. बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने सोमवार को यह घोषणा की. ऐसी अपुष्ट खबरें हैं कि वह (हसीना) भारत के किसी शहर के लिये रवाना हुई हैं.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ह्लउच्चायोग के बाहर और अधिक बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं और वहां तैनात पुलिसर्किमयों की संख्या बढ़ा दी गयी है.ह्व एक सूत्र ने बताया कि नयी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उच्चायोग पहुंचे.

बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों में रविवार से लेकर अब तक 100 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है. प्रदर्शनकारी विवादास्पद आरक्षण प्रणाली को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत 1971 में बांग्लादेश के मुक्ति संग्राम में हिस्सा लेने वाले लड़ाकों के रिश्तेदारों को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu