वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jan 2025 10:42 PM
वरिष्ठ पत्रकार और फिल्म निर्माता प्रीतीश नंदी का निधन
ऑडियो सुनें

मुंबई. वरिष्ठ पत्रकार, कवि और फिल्मकार प्रीतीश नंदी का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया. उनके करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी.
सूत्रों ने बताया कि नंदी (73) का दक्षिण मुंबई स्थित उनके आवास में दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ और शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में वरिष्ठ अभिनेता और नंदी के मित्र अनुपम खेर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

खेर ने लिखा, ”मेरे सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक प्रीतीश नंदी के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं. वह अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और बहादुर पत्रकार थे.” नंदी, शिवसेना के पूर्व राज्यसभा सदस्य थे और पशु अधिकार समर्थक भी थे.
उनकी, प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशंस कंपनी ने ‘सुर’, ‘कांटे’, ‘झंकार बीट्स’, ‘चमेली’ जैसी फिल्में बनाईं और वेब सीरीज ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ का भी निर्माण किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu