सेंसेक्स, निफ्टी में पूर्वाह्न के कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को पूर्वाह्न के कारोबार में एक प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। वैश्विक बाजारों में तेजी और पश्चिम एशिया संघर्ष में संभावित कमी की उम्मीद के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजारों में तेजी आई।

बीएसई सेंसेक्स 955.83 अंक या 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,852.62 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 286.05 अंक या 1.14 प्रतिशत चढकर 25,257.95 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, लार्सन एंड टूब्रो, मंिहद्रा एंड मंिहद्रा और टाटा मोटर्स के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट में उछाल आया। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.39 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,874.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button