प्रयागराज में तीन अलग-अलग घटनाओं में सात व्यक्ति मृत मिले

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 16 Apr 2022 05:53 PM
प्रयागराज में तीन अलग-अलग घटनाओं में सात व्यक्ति मृत मिले
ऑडियो सुनें

प्रयागराज/ लखनऊ. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के गंगापार नवाबगंज में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति घर पर मृत पाये गए जबकि सोरांव थानाक्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में दो व्यक्तियों की कथित तौर पर हत्या करने का मामला सामने आया है. यह जानकारी पुलिस ने दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने बताया कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच व्यक्ति मृत मिले. उन्होंने बताया कि मृतकों में 37 वर्षीय राहुल तिवारी, 35 वर्षीय प्रीति तिवारी (राहुल की पत्नी) और उनकी तीन बेटियां- 15 वर्षीय माही, 13 वर्षीय पीहू और 11 वर्षीय कूहु शामिल हैं.

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस घटना पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया कि यह राज्य अपराध में डूब गया है.यादव के ट्वीट पर अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज जोन) प्रेम प्रकाश ने ट्वीट किया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि घर के मुखिया ने पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या करने से पहले अपनी परिवार को खत्म किया.

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में संवाददाताओं से बात करते हुए इस घटना को अत्यंत दुखद बताया और कहा कि जांच पूरी होने पर इस घटना के पीछे की सच्चाई सबके सामने होगी. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज सुबह 7:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि खागलपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोग मृत पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तत्काल पुलिस की टीमें, स्वान दस्ता, फारेंसिक टीम और वह स्वयं वहां पहुंचे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news