छिहत्तर प्रतिशत भारतीयों की स्वास्थ्य संबंधी आदतें परिवार व दोस्तों से होती हैं प्रभावित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 16 Oct 2023 09:42 PM
छिहत्तर प्रतिशत भारतीयों की स्वास्थ्य संबंधी आदतें परिवार व दोस्तों से होती हैं प्रभावित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत में फिल्मी कलाकारों और सोशल मीडिया के सितारों से नहीं बल्कि लोग स्वास्थ्य संबंधी आदतों को लेकर अपने परिवार और दोस्तों से प्रभावित होते हैं. एक नए सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई है. सर्वेक्षण के मुताबिक 76 प्रतिशत भारतीयों की स्वास्थ्य संबंधी आदतें परिवार और दोस्तों से प्रभावित होती हैं, विशेष रूप से वजन कम करने के मकसद से अपनाई जाने वाली आदतें.

‘फिटनेस टेक्नोलॉजी ऐप’ फिटेलो की ओर से किए गए इस सर्वेक्षण के मुताबिक 58 प्रतिशत भारतीय वजन घटाने के बारे में तभी सोचते हैं जब उनके कपड़ों का आकार बढ. जाता है जबकि उनमें से 46 प्रतिशत लोग परिवार और दोस्तों द्वारा उनके शरीर के वजन पर आकस्मिक टिप्पणियों के बाद अपने खाने की आदतों पर पुर्निवचार करते हैं.

इस सर्वेक्षण से यह पता चला है कि लोकप्रिय धारणा के विपरीत कि मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया सितारे स्वास्थ्य विकल्पों को प्रभावित करते हैं, 76 प्रतिशत भारतीय स्वास्थ्य लक्ष्यों, विशेष रूप से वजन घटाने के कार्यक्रमों को आगे बढ.ाने के लिए परिवार,  दोस्तों और सहर्किमयों से अधिक प्रभावित होते हैं. इस सर्वेक्षण में 18 से 63 वर्ष आयु वर्ग के पांच हजार लोगों को शामिल किया गया जिनमें से 77 प्रतिशत महिलाएं थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu