मेलबर्न में आयोजित फिल्मोत्सव में भारतीय ध्वज फहराएंगी शबाना आजमी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 31 Jul 2023 12:41 PM
मेलबर्न में आयोजित फिल्मोत्सव में भारतीय ध्वज फहराएंगी शबाना आजमी
ऑडियो सुनें

मुंबई: ‘इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न’ (आईएफएफएम) ने सोमवार को घोषणा की कि दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी फिल्मोत्सव के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी। इस फिल्मोत्सव का आयोजन आॅस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 11 अगस्त से 20 अगस्त तक किया जाएगा।

आजमी ने कहा कि वह आईएफएफएम में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिलने पर सम्मानित महसूस कर रही हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इंडियन फिल्म फेस्टिवल आॅफ मेलबर्न (आईएफएफएम) का हिस्सा बनकर खुश हूं और इस मौके पर भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए चुने जाने पर अत्यंत सम्मानित भी महसूस कर रही हूं।

आईएफएफएम ने भारतीय सिनेमा की अतुल्य विविधता और रचनात्मकता को लगातार प्रर्दिशत किया है और इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बनना खुशी की बात है।’’ ‘स्पर्श’, ‘अर्थ’, ‘मासूम’, ‘सिटी आॅफ जॉय’ और ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार भूमिकाओं से तारीफ बटोरने वाली आजमी ने कहा कि वह समारोह को लेकर उत्साहित हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav