अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में तेजी जारी, अडाणी एनर्जी पांच प्रतिशत चढ़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 07:30 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अडाणी समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को बढ़त के साथ बंद हुए.
बीएसई में अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 5.10 प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस का शेयर 3.97 प्रतिशत, एनडीटीवी का शेयर 3.70 प्रतिशत, अडाणी पावर का शेयर 3.17 प्रतिशत और अडाणी विल्मर का शेयर 3.05 प्रतिशत चढ़ा. एसीसी का शेयर 2.56 प्रतिशत, अडाणी एंटरप्राइजेज 2.13 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी 1.99 प्रतिशत, अम्बुजा सीमेंट्स का शेयर 1.77 प्रतिशत चढ़ गया.

बृहस्पतिवार को कारोबार बंद होने पर अडाणी समूह की नौ कंपनियों का संयुक्त बाजार मूल्यांकन 14,08,109.76 करोड़ रुपये था.
हालांकि, अडाणी पोर्ट्स के शेयर में 0.18 फीसदी की गिरावट आई. मंगलवार को चुनाव नतीजों की घोषणा के बीच समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी. बुधवार को समूह की सूचीबद्ध 10 कंपनियों में से नौ के शेयर बढ़त में रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu