अडाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर चढ़े, अडाणी एंटरप्राइजेज में 5.5% की बढ़त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 06 Mar 2023 07:25 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अडाणी समूह की शेयर बाजार में सूचीबद्ध 10 में से आठ कंपनियों के शेयर सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए. इस तरह समूह की कंपनियों ने भारी गिरावट के बाद जारी सुधार के सिलसिले को कायम रखा है. अडाणी समूह की मुख्य कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 5.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,982.85 रुपये के भाव पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 10 प्रतिशत तक उछलकर 2,135 रुपये तक चला गया था.

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों से अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में जारी सुधार का असर यह हुआ है कि अब इसका बाजार पूंजीकरण बढ़कर 2.26 लाख करोड़ रुपये हो चुका है. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद करीब एक महीने तक इसमें लगातार गिरावट रही थी. समूह की अन्य कंपनियों- अडाणी पावर, अडाणी ट्रांसमिशन, अडाणी एनर्जी, अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की तेजी रही.

वहीं एनडीटीवी का शेयर 4.95 प्रतिशत चढ़ा जबकि अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड में करीब एक प्रतिशत की बढ़त रही. हालांकि समूह की दोनों सीमेंट कंपनियों के लिए दिन निराशाजनक रहा. अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 1.65 प्रतिशत गिर गया जबकि एसीसी में 1.50 प्रतिशत की गिरावट रही. गत 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की शोध रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह के बाजार पूंजीकरण में 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आ गई थी. लेकिन पिछले हफ्ते से समूह की कंपनियों के शेयरों में लगातार सुधार देखा जा रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu