अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लुढ़के, बाजार पूंजीकरण 3.64 लाख करोड़ रुपये घटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 07:51 PM
अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर लुढ़के, बाजार पूंजीकरण 3.64 लाख करोड़ रुपये घटा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. शेयर बाजार के मंगलवार को औंधे मुंह गिरने के साथ अडाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार गिरावट आई और ज्यादातर निचली र्सिकट सीमा पर आ गए. मतगणना के रुझानों से यह पता चलता है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोकसभा में स्पष्ट बहुमत से पीछे रह सकती है. इससे शेयर बाजार में बड़ी गिरावट आई. समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3.64 लाख करोड़ रुपये घट गया.

कारोबार समाप्त होने पर अडाणी पोर्ट्स का शेयर 21.26 प्रतिशत, अडाणी एनर्जी सोल्यूशंस 20 प्रतिशत, समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज 19.35 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी ने 19.20 प्रतिशत का गोता लगाया. अडाणी टोटल गैस 18.88 प्रतिशत, एनडीटीवी 18.52 प्रतिशत, अडाणी पावर 17.27 प्रतिशत और अम्बुजा सीमेंट 16.88 प्रतिशत नीचे आया. वहीं एसीसी का शेयर 14.71 प्रतिशत और अडाणी विल्मर 9.98 प्रतिशत नीचे आया. कारोबार के दौरान समूह की 10 कंपनियों में से आठ निचले र्सिकट पर पहुंच गए थे.

कारोबार के दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज 25 प्रतिशत के निचले र्सिकट पर पहुंच गया था. वहीं अडाणी पोर्ट्स 25 प्रतिशत और अम्बुजा सीमेंट्स 22.5 प्रतिशत लुढ़क कर र्सिकट के निचले स्तर पर पहुंच गया था. अडाणी पावर 20 प्रतिशत और अडाणी एनर्जी 20 प्रतिशत लुढ़क कर निचले र्सिकट सीमा पर पहुंच गया था.

अडाणी ग्रीन 20 प्रतिशत और अडाणी टोटल गैस 19.89 प्रतिशत नीचे आ गया. वहीं एनडीटीवी 19.98 प्रतिशत और एसीसी 19.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ र्सिकट के निचले स्तर पर पर पहुंच गया था. अडाणी विल्मर का शेयर भी 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ र्सिकट के निचले स्तर पर आ गया था. समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,64,366.12 करोड़ रुपये घटकर 15,78,346.79 करोड़ रुपये रहा. सोमवार को समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 19,42,712.91 करोड़ रुपये था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu