शिवकुमार ने सिद्धरमैया के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की टिप्पणी के बाद उन्हें ‘शुभकामनाएं’ दीं

कर्नाटक विधायक जेल शिवकुमार शिवकुमार ने जेल में बंद कांग्रेस के दो विधायकों से मुलाकात की

बेगलुरु. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के पांच साल का कार्यकाल पूरा करने की टिप्पणी के बाद शुक्रवार को उन्हें ‘शुभकामनाएं’ दीं. शिवकुमार ने कहा कि जब कैबिनेट में फेरबदल प्रस्तावित है, तो विधायकों के दिल्ली जाकर नेताओं से मिलने में कुछ भी गलत नहीं है.

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने हाल में कहा कि वह न केवल पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे, बल्कि भविष्य में बजट भी पेश करेंगे.
सिद्धरमैया के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शिवकुमार ने शुक्रवार को मैसूरु में कहा, ” मुख्यमंत्री ने कहा है कि वह पांच साल पूरे करेंगे. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं. हम सभी मिलकर काम करेंगे.” उपमुख्यमंत्री ने कहा, ”देखिए, मुख्यमंत्री ने अपने मन की बात कह दी है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा. उन्होंने (सिद्धरमैया) कहा है कि यह उनके और पार्टी आलाकमान के बीच है. उन्होंने कहा है कि पार्टी आलाकमान जो कहेगा वह उसका पालन करेंगे. पार्टी आलाकमान जो कहेगा, हम उस पर कायम रहेंगे.” कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने के साथ ही, राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर पार्टी के भीतर अटकलें लगाई जा रही हैं.
हालांकि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि वह पार्टी के भीतर गुटबाजी में यकीन नहीं रखते.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ”मेरा कोई गुट नहीं है. मैं किसी गुट का नेता नहीं हूं. मैं 140 (कांग्रेस) विधायकों का अध्यक्ष हूं. मेरे लिए, सभी 140 विधायक महत्वपूर्ण हैं. मुझे न तो किसी समूह को अपने साथ लेने में दिलचस्पी है और न ही मैं कोई समूह बनाना चाहता हूं. मैं ऐसा नहीं करूंगा. गुटबाजी करना मेरे खून में नहीं है.” शिवकुमार ने कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में फेरबदल करने का फैसला किया है, इसलिए मंत्री बनने के इच्छुक विधायकों के लिए दिल्ली जाना और वहां के नेताओं के साथ बैठक करना काफी स्वाभाविक है. उन्होंने कहा, ”विधायक अपनी उपस्थिति दिखा रहे हैं कि वे सबसे आगे हैं, वे काम कर सकते हैं और वे जिम्मेदारी चाहते हैं. हमारी पार्टी के सभी सदस्य मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के योग्य हैं.”

कर्नाटक विधायक जेल शिवकुमार शिवकुमार ने जेल में बंद कांग्रेस के दो विधायकों से मुलाकात की

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने ‘बेंगलुरु सेंट्रल जेल का शुक्रवार को औचक दौरा किया तथा जेल में बंद कांग्रेस विधायकों विनय कुलकर्णी और के. सी. वीरेंद्र उर्फ पप्पी से मुलाकात की. प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवकुमार ने उनसे कुछ देर तक बातचीत की. कुलकर्णी हत्या के एक मामले में जेल में हैं, जबकि पप्पी धन शोधन के एक मामले में कैद हैं. कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया, ”उन्हें (शिवकुमार) दो हफ़्ते पहले उनसे मिलना था, लेकिन वह अब मिल रहे हैं. यह सिफ.र् एक शिष्टाचार भेंट है और कुछ नहीं.”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button