श्रीनाथजी पुलिस ने पिकअप से बरामद किया भारी विस्फोटक, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

राजसमंद: दिल्ली में हुए कार बम धमाके के बाद राजस्थान पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी बीच श्रीनाथजी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध विस्फोटक सामग्री से भरी एक पिकअप को जब्त किया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक भरा था कि अगर इसमें ब्लास्ट होता तो करीब 10 किलोमीटर के दायरे में बड़ा नुकसान हो सकता था।

आमेट से नाथद्वारा ले जाया जा रहा था विस्फोटक

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पिकअप आमेट क्षेत्र से नाथद्वारा की ओर जा रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में ले लिया। पिकअप में भरा विस्फोटक देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। इसके बाद तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया और उन्हें भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

काउंटिंग और विस्फोटक की नेचर की जांच जारी

अधिकारियों के अनुसार पिकअप में मौजूद विस्फोटक की मात्रा इतनी अधिक थी कि इसका ब्लास्ट बड़े पैमाने पर तबाही मचा सकता था। फिलहाल पुलिस टीम जब्त की गई सामग्री की गिनती कर रही है और उसकी नेचर तथा क्षमता की जांच कर रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विस्फोटक कहां से लाया गया और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। पिकअप चालक से पूछताछ में कुछ नाम सामने आए हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को गंभीरता से खंगाल रही है। पुलिस इस पूरे प्रकरण को गंभीर मानते हुए अनेक पहलुओं पर जांच बढ़ा रही है। फिलहाल वाहन चालक व संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button