सैक्रामेंटो (अमेरिका). अमेरिका के राज्य कैलिफोर्निया की राजधानी सैक्रामेंटों के व्यस्त इलाके में गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम नौ लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.सैक्रामेंटो पुलिस विभाग ने कहा कि रविवार सुबह गोलीबारी की घटना हुई. ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में लोग सड़कों पर भागते हुए नजर आए जबकि पृष्ठभूमि में गोलियां चलने की आवाजें आ रही थीं. मौके पर कई एंबुलेंस भी जाती हुई दिखीं. पुलिस ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी, लेकिन एक ट्वीट में कहा कि घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. फोन पर सैक्रामेंटो पुलिस से संपर्क किया गया लेकिन अब तक जवाब नहीं मिला है.
अमेरिका के सैक्रामेंटो में गोलीबारी में छह लोगों की मौत, नौ घायल
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 03 Apr 2022 06:59 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 नवभारत अपडेट : छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की आज की प्रमुख खबरें एक नजर में, देखते रहिए Navbharat News
- 2 काम की खबर : कल रविवार को बैंक खुलेंगे, 23 बैंकों की 97 शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होगा, डिजिटल लेन-देन भी दौड़ेगा
- 3 Rewind : देव आनंद फिल्म अव्वल नंबर में पाक क्रिकेटर इमरान खान को चाहते हीरो, मगर खान ने इंकार कर दिया, फिर जागी आमिर की किस्मत, आज जन्मतिथि
- 4 अभिनेता मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची बड़ी फिल्मी हस्तियां तो रजा मुराद ने जताया अफसोस, बोले : कोई स्टार नहीं आया
By www.navabharat.news
Tags: