छत्तीसगढ़ में स​क्रिय छह माओवादियों ने आंध्र प्रदेश में किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Apr 2024 09:44 PM
छत्तीसगढ़ में स​क्रिय छह माओवादियों ने आंध्र प्रदेश में किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

विशाखापत्तनम. आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में छह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) सदस्यों ने सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. एक पुलिस अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में के मिथिलेश (37), बी मासा (30), वी बीमा (32), वी रामे (28), एम सुक्की (27) और डी सोनी (23) शामिल हैं.

आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “आज, भाकपा (माओवादी) के छह भूमिगत कार्यकर्ताओं ने विशाखापत्तनम क्षेत्र (विशाल गुन्नी) के उप महानिरीक्षक (डीआईजी) और अल्लूरी सिताराम राजू जिले (तुहिन सिन्हा) के पुलिस अधीक्षक के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.” आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी दक्षिण बस्तर और दंडकारण्य क्षेत्रों में सक्रिय रहते थे, जिन पर एक लाख रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक का इनाम था.

By Yogesh Kumar Sahu