जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 01:54 PM
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों ने सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या की
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में संदिग्ध आतंकवादियों ने 45 वर्षीय एक सामाजिक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादी शनिवार देर रात गुलाम रसूल माग्रे के कंडी खास स्थित घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी. माग्रे को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.
आतंकवादियों द्वारा उन्हें निशाना बनाए जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu