तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 11:04 AM
तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत…
ऑडियो सुनें

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के उमरिया में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे। यह पूरी घटना जिले के पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां नेशनल हाईवे 43 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।

मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है। घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav