स्पाइसजेट ने एनएसई पर शेयर सूचीबद्ध करने की घोषणा की…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 12:20 PM
स्पाइसजेट ने एनएसई पर शेयर सूचीबद्ध करने की घोषणा की…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट जल्द ही अपनी प्रतिभूतियों को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करेगी। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। वित्तीय उथल-पुथल से गुजर रही कंपनी के शेयरों ने बीएसई पर सुबह के कारोबार में आठ प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की।

एयरलाइन ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने के लिए, ‘‘ कंपनी जल्द ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज आॅफ इंडिया लिमिटेड पर अपनी प्रतिभूतियों को सूचीबद्ध करेगी।’’ कंपनियों को एनएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए वित्त मापदंडों सहित विभिन्न आवश्यकताएं को पूरा करना पड़ता है।

स्पाइसजेट विमान पट्टेदारों के मुद्दों सहित कई बाधाओं से जूझ रही है और धन जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है। विमानन कंपनी ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसकी निदेशक मंडल की बैठक में तरजीही आधार पर कोष जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav