नागपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में भगदड़, एक महिला की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 09 Mar 2024 03:28 PM
नागपुर में भाजपा के एक कार्यक्रम में भगदड़, एक महिला की मौत
ऑडियो सुनें

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर शहर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भगदड़ में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गए। सक्करदरा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे रेश्मिबाग में भाजपा की नागपुर इकाई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुई।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में निर्माण श्रमिकों को बर्तन बांटे जा रहे थे और आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि भगदड़ में मनु तुलसीराम राजपूत गिर गयी, उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आयी हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav