स्टोक्स ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Jul 2022 05:57 PM
स्टोक्स ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की
ऑडियो सुनें

लंदन. इग्लैंड के स्टार आलराउंडर बेन स्टोक्स ने सभी को हैरान करते हुए सोमवार को एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की. यह 31 वर्षीय खिलाड़ी मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरहम के अपने घरेलू मैदान पर अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलेगा. स्टोक्स के एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर को लार्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप फाइनल में उनके ‘प्लेयर आफ द मैच’ प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा.

उनके नाबाद 84 रन की मदद से इंग्लैंड की टीम अपना पहला 50 ओवर का विश्व खिताब जीतने में सफल रही थी. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान स्टोक्स ने 104 एकदिवसीय मुकाबलों में 2919 रन बनाने के अलावा 74 विकेट भी चटकाए. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के बयान में स्टोक्स के हवाले से कहा गया, ‘‘मैं मंगलवार को डरहम में इंग्लैंड के लिए अपना अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलूंगा. मैंने इस प्रारूप से संन्यास लेने का फैसला किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद मुश्किल फैसला था. मैंने अपने साथियों के साथ इंग्लैंड की ओर से खेलने के प्रत्येक लम्हे का लुत्फ उठाया. हमारा सफर शानदार रहा.’’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 करवा चौथ शर्मसार : पत्नी ने जिम ट्रेनर प्रेमी के साथ मिलकर पति पर जानलेवा हमला किया, चाकू के एक दर्जन वार से पति की हालत गंभीर, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार
  2. 2 सुबह की टॉप खबरें: 22 भारतीयों की मौत, तूफान अर्नब में 7 की मौत, 4 राज्यों की 28 सीटों पर एनडीए का दबदबा, कांग्रेस को एक सीट, बस्तर में नक्सलियों का समर्पण, और भी ताजा खबरें जानिए
  3. 3 आज का राशिफल 29 अक्टूबर 2026: गुरुवार और करवा चौथ का दिन कैसा रहेगा आपके लिए? करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
  4. 4 ब्रेकिंग : तीन बार के एशियाई पैरा गेम्स स्वर्ण पदक विजेता नीरज यादव ने आत्महत्या की, अपने फ्लैट में मृत पाए गए

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu