‘स्त्री-2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 18 Sep 2024 07:58 PM
‘स्त्री-2’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. ‘स्त्री-2’ के निर्माताओं ने बुधवार को दावा किया कि यह फिल्म 586 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. अमर कौशिक द्वारा निर्देशित और मैडॉक फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘स्त्री-2’ गत 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. निर्माताओं के अनुसार, फिल्म अपनी रिलीज के पांचवें हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है. ‘स्त्री 2’ में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं.

मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “वो स्त्री है और उसने आखिरकार कर दिखाया… हिंदुस्तान की अब तक की सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म!!! यह इतिहास हमारे साथ रचने के लिए सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत धन्यवाद….” वेबसाइट सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘स्त्री 2’ ने 2023 में प्रर्दिशत ‘जवान’ के हिंदी संस्करण को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. ‘जवान’ अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म थी. शाहरुख खान अभिनीत इस फिल्म ने पिछले साल सितंबर में प्रदर्शन के बाद भारत में 582 करोड़ रुपये कमाए थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu