सुकमा: सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jul 2024 09:18 PM
सुकमा: सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को किया गिरफ्तार

ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुकरम गांव के करीब सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बृहस्पतिवार को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर के संयुक्त दल को गश्त में रवाना किया गया था.

अधिकारियों ने बताया कि दल जब मुकरम गांव के करीब था तब कुछ संदिग्ध नक्सली वहां से भागने लगे. बाद में सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि सभी नक्सली, संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य कर रहे थे. अधिकारियों ने बताया कि जब सुरक्षाबलों ने पकड़े गए नक्सलियों की तलाशी ली तब उनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  2. 2 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  3. 3 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
  4. 4 Flight or Fight : विमान अपहरण की आशंका खत्म..दुबई से तेल अवीव जा रहा विमान सुरक्षित लैंड, दोनों पायलट हिरासत में, इजरायल ने भेज दिए थे फाइटर जेट्स
By Yogesh Kumar Sahu