तमिलनाडु: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत, मुख्यमंत्री ने अनु्ग्रह राशि घोषित की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Aug 2024 07:52 PM
तमिलनाडु: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत, मुख्यमंत्री ने अनु्ग्रह राशि घोषित की
ऑडियो सुनें

विरुधुनगर/चेन्नई. तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्टरी में बुधवार को हुए विस्फोट में दो श्रमिकों की मौत हो गयी जिसके बाद मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने उनके परिवारों के लिए तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की. पुलिस के मुताबिक इस विस्फोट में जान गंवाने वाले श्रमिकों की पहचान 65 वर्षीय जी पुल्लाकुट्टी और 35 वर्षीय जे कार्तिक इस्वरन के रूप में हुई है. इस घटना में एस बोस (35) और पी मनिकंदन नामक दो श्रमिक घायल भी हो गये जिन्हें शिवकाशी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए स्टालिन ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. एक सरकारी बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिवारों को तीन-तीन लाख रुपये अनुग्रह राशि तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का आदेश दिया है. यह वित्तीय सहायता मुख्यमंत्री जन राहत कोष से प्रदान की जाएगी. विरुधुनगर जिले में श्रीविल्लीपुथुर तालुक के मल्ली उत्कडाई मायाथेवानपट्टी गांव में एक पटाखा फैक्टरी में यह घटना हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu