बाड़मेर में शिक्षक ने दलित छात्र की पिटाई की, आरोपी शिक्षक हिरासत में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 24 Aug 2022 10:10 PM
बाड़मेर में शिक्षक ने दलित छात्र की पिटाई की, आरोपी शिक्षक हिरासत में
ऑडियो सुनें

बाड़मेर. बाड़मेर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक ने सवालों का जवाब नहीं देने पर सातवीं कक्षा के एक दलित छात्र की कथित रूप से पिटाई कर दी . विभिन्न दलित संगठनों ने इस मामले में अपना विरोध दर्ज कराया है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया.

थानाधिकारी गंगाराम ने बताया कि आरोपी शिक्षक अशोक माली को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है. पुलिस ने बताया कि मामला बाड़मेर शहर के सरकारी स्कूल का है, जंहा बच्चा सातवीं कक्षा में पढ़ता है. उसके अनुसार मारपीट के बाद बच्चा स्कूल में ही बेहोश हो गया, जिसे उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया.

अस्पताल के चिकित्सक डॉ दिलीप चौधरी ने बताया , ‘‘ बच्चा पेट और सिर में दर्द की शिकायत कर रहा है, लेकिन कोई गंभीर चोट नहीं है, बच्चे की हालत ठीक है. लेकिन एहतियातन सिटी स्कैन और सोनोग्राफी कार्रवाई जा रही हैं.’’ उल्लेखनीय है कि जालोर में नौ वर्षीय दलित छात्र इंद्र कुमार को 20 जुलाई को स्कूल में एक बर्तन छूने पर एक शिक्षक ने कथित तौर पर पीटा था. बाद में 13 अगस्त को अहमदाबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. जालोर के आरोपी शिक्षक छैल ंिसह (40) को गिरफ्तार कर लिया गया था और राज्य सरकार ने पीड़ित परिवार के सदस्यों के लिए 5 लाख रुपये की राहत की घोषणा की थी.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu