टेलीग्राम हुआ डाउन: भारत, अमेरिका और सिंगापुर में ठप हुई सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 08 Sep 2026 12:51 PM
टेलीग्राम हुआ डाउन: भारत, अमेरिका और सिंगापुर में ठप हुई सर्विस, यूजर्स ने की शिकायत
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के करोड़ों यूजर्स को मंगलवार सुबह एक बड़े तकनीकी झटके का सामना करना पड़ा। भारत, अमेरिका और सिंगापुर सहित दुनिया के कई प्रमुख देशों में इस एप की सेवाएं अचानक ठप हो गईं। यूजर्स को मैसेज भेजने, प्राप्त करने और एप को एक्सेस करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह-सुबह हुए इस आउटेज के कारण लोगों के निजी और पेशेवर संवाद पर गहरा असर पड़ा, जिसके बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शिकायतों का लंबा दौर शुरू हो गया।

भारत में भी दिखा असर

तकनीकी खामियों और आउटेज पर नजर रखने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के अनुसार, भारत में मंगलवार सुबह 8 बजकर 13 मिनट के करीब टेलीग्राम के काम न करने की सबसे ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। इस दौरान लगभग 800 से अधिक यूजर्स ने एप के डाउन होने की रिपोर्ट की। भारतीय यूजर्स ने बताया कि उन्हें एप खोलने में काफी समय लग रहा था और जरूरी मैसेज भी डिलीवर नहीं हो रहे थे।

 

अमेरिका और सिंगापुर में भी सर्विस रही डाउन

टेलीग्राम की यह तकनीकी खराबी केवल भारत तक ही सीमित नहीं रही। अमेरिका में भी सोमवार रात 11 बजे के आसपास यूजर्स को एप में चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा था। वहीं, सिंगापुर में इस आउटेज का प्रभाव सबसे ज्यादा देखा गया। स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे के बाद सिंगापुर में लगभग 4000 से अधिक यूजर्स ने डाउनडिटेक्टर पर टेलीग्राम के पूरी तरह से ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav